Saturday, September 7, 2013

GenX





हाए! हैलो! एवसम बड्डी  , 
लेपर्ड, लायन, किल्लर, फोकसी ! 
ये इनके अंदाज़ हुये !
फिरंगी पानी, अतरंगी कपड़े,
ये इनके अंदाज़ नए !
कानों में ठुसे ध्वनी यंत्र को
डील डोल से चलते है !

नाक में छल्ले, काम में बाली
आधे शाही , आधे मावली
बॉब मारले के बच्चे है !! 
रात में पहने काले चश्में
ढोलकिया से दिखते है 

यो ! यो ! इनकी भाषा 
खुदकों ड्यूड ये कहते है !!

ना करते नुकसान किसी का
केवल ग्रास में जीते है
नाटी बीड़ी, चरस और गाँजा
इनको वीड ये कहते है !

टुथ ब्लैक, बूट ब्लैक
टेटु ब्लैक, सूट ब्लैक
नेल्स ब्लैक, स्मेलस ब्लैक 
दिल में कोई गुबार नहीं 
ईन्नोसेंट से जीते है !!
Today's generation is different which hold philosophy of past understanding of present and a dream of Future.**Dedicated to all dopers and music lovers!!

Tuesday, June 25, 2013

Madhoshi मदहोशी








जी करता है , मैं मदहोश ही रहूँ
तू याद बहुत आती है , होश आने के बाद !

क्या फलसफ़ा है , क्या माज़रा है,
शायद समझना नहीं चाहता ये दिल, तुझमे डूब जाने के बाद!
जी करता है ......

दिन तिल सा रातें पल की, के किस नशे मे हूँ ,
अब आने लगा है मज़ा ,खुद को भूल जाने के बाद!
जी करता है ......

ना जन्नत की चाहत , न जहन्नुम का डर
 अब पा ली  है जन्नत मैंने  , मयखाने मे आने के बाद!
जी करता है ......

उनसे अब इतना ही इत्फ़ाक रह गया है
वो बेहोशी मे याद करती है, मैं होश आने के बाद!
जी करता है ...... 


pic courtesy: thewallpapers.com